लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 1247 नए मामले, 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:59 IST

Open in App

रांची, 26 मई झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1247 नये मामले आए हैं तथा 20 और लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 20 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4891 हो गयी है। संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 3,33,058 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले चौबीस घंटे में तेरह जिलों में संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई। वहीं, राज्य के 24 में से सिर्फ तीन जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग में 100 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के आंकड़े दर्शाते हैं कि राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार की गति कम हो रही है।

राज्य में से 3,12,526 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 15,641 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 58,572 नमूनों की जांच की गयी।

रांची में 237, पूर्वी सिंहभूम में 108 और हजारीबाग में 103 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले चैबीस घंटों में तीन लोगों की मौत हो गयी और पूर्वी सिंहभूम में चार लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए