लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 12,456 नए मामले आए, 135 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन जुलाई केरल में शनिवार को कोविड-19 के 12,456 नए मामले आए जबकि 135 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 29,61,584 तक पहुंच गई है जबकि अबतक कुल 13,640 लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 1,19,897 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 10.39 प्रतिशत रही। अबतक राज्य में 2,34,38,111 नमूनों की जांच की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक मलाप्पुरम में सबसे अधिक 1,640 नए मामले आए हैं। वहीं त्रिशूर और एर्णाकुलम में क्रमश: 1,450 और 1,296 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मंत्री ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया, ‘‘आज संक्रमण के जो मामले आए हैं, उनमें से 58 बाहर से आए थे जबकि 11,677 मरीजों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान चला। 657 मरीजों के संक्रमण के स्रोत का अभी पता किया जाना बाकी है। संक्रमितों में 62 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।’’

विज्ञप्ति में बताया गया कि गत 24 घंटे में 12,515 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 28,43,909 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं।

मंत्री के मुताबिक केरल में 3,90,972 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 24,437 लोग विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्ड में भर्ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं