लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 के 124 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 29, 2021 12:52 IST

Open in App

नोएडा, 29 मई जनपद गौतम बुद्ध नगर मे शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नये मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 471 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 443 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस के 124 मरीज मिले। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों और घरों में एकांतवास में 1,471 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक 62,288 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं जिनमें से 60,272 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से चार लोगों की मौत के बाद जनपद में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 443 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले घटे हैं। उन्होंने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने तथा साफ सफाई का ध्यान रखने के अलावा जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे