लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 124 नए मामले

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:24 IST

Open in App

पुडुचेरी, 13 जुलाई पुडुचेरी में कोविड-19 के 124 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,181 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार को 100 से कम नए मामले आए थे लेकिन 5756 लोगों के नमूनों की जांच में मंगलवार को 124 नए मामले आए। लगातार दूसरे दिन संक्रमण से किसी के मरने की सूचना नहीं है जिससे मृतक संख्या 1771 बनी हुई है। नए मामलों में पुडुचेरी में 106, कराईकल में 15 और माहे में तीन मामले आए हैं जबकि यनम में कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1384 है जिनमें 262 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 1122 मरीज गृह पृथक-वास में उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 153 मरीजों को ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 1,16,026 हो गई है।

संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत जबकि मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 97.35 प्रतिशत है। निदेशक ने बताया कि 13.95 लाख नमूनों की अब तक कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिनमें 11.91 लाख में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

बहरहाल अब तक 37,540 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के 22,943 कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारी वाले 45 साल से अधिक उम्र के 4.32 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। वैक्सीन की दूसरी खुराक ले चुके व्यक्तियों सहित कुल 6.08 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए