लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में संक्रमण के 124 और गुजरात में 177 नए मामले

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:56 IST

Open in App

श्रीनगर/अहमदाबाद, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 124 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,722 हो गई। वहीं, गुजरात में संक्रमण के 177 नए मामले आए।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दो मरीजों की मृत्यु भी हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 4,523 हो गई है। उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 31 जम्मू संभाग से और 93 कश्मीर संभाग से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 42 मामले सामने आए जिसके बाद जम्मू जिले में 17 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में वर्तमान में महामारी के 1,350 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 3,34,849 हो गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में शनिवार शाम तक म्यूकरमाइकोसिस के 50 मामलों की पुष्टि हुई।

वहीं, गुजरात में रविवार को संक्रमण के 177 नए मामले आए जो 20 जून के बाद से सबसे अधिक हैं। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,29,359 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला सामने नहीं आया जिससे इस स्वरूप से संक्रमितों की संख्या 49 बनी हुई है। राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जिससे वायरस के इस नए स्वरूप को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 8,18,298 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें रविवार को 66 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। गुजरात में वर्तमान में 948 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। राज्य में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 10,113 बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां