लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 1,233 नए मामले आए

By भाषा | Updated: April 10, 2021 22:21 IST

Open in App

देहरादून, 10 अप्रैल उत्तराखंड में शनिवार को 1,233 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,479 हो गई।

कोविड नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हो गई।

उसमें कहा गया है कि देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में अधिक मामले सामने आए।

देहरादून जिले में सबसे अधिक 589 मामले, हरिद्वार में 254, नैनीताल में 129, ऊधम सिंह नगर में 90, टिहरी में 58, पौड़ी में 50, रुद्रप्रयाग में 16, चमोली में 16, अल्मोड़ा में 14, पिथौरागढ़ में छह, चंपावत और बागेश्वर में चार-चार और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए।

बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर, आज रात से देहरादून नगरपालिका क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है जबकि 30 अप्रैल तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा