लाइव न्यूज़ :

बस्ती जेल में 123 कैदी और तीन कर्मचारी कोविड-19 संक्रमित

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:41 IST

Open in App

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जेल में 123 कैदियों और तीन जेल कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बस्ती जेल के जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि जेल की एक बैरक को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है, जहां सभी संक्रमित कैदियों को रखा गया है। डॉक्टरों का एक दल लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। जेल के कर्मचारियों को उनके घर में पृथक-वास में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जेल में एक जनवरी, 13 जनवरी और 14 जनवरी को कोविड-19 संक्रमण की जांच की गयी थी जिसमें किसी के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच 123 कैदी और तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि 20 कैदियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है लेकिन एक सप्ताह तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा।

जेलर त्रिपाठी ने बताया कि 15 जनवरी को हुये परीक्षण में 67 कैदियों में से 12 संक्रमित पाये गये, 16 जनवरी को किये गये परीक्षण में 39 कैदियों में से सात संक्रमित पाये गये। 21 जनवरी को किये गये परीक्षण में 95 कैदियों में से 29 संक्रमित पाये गये, 22 जनवरी को किये गये परीक्षण में 85 कैदियों में से 44 संक्रमित, 23 जनवरी को किये गये परीक्षण में 87 कैदियों में से 27 संक्रमित और 24 जनवरी को किये गये परीक्षण में 46 जेल कर्मचारियों में से तीन संक्रमित पाये गए।

इसके अलावा चार कैदी जिन्हें अदालत में अपनी पेशी पर जाना था वह भी कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह