लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 123 नए मामले

By भाषा | Updated: May 15, 2021 12:06 IST

Open in App

आइजोल, 15 मई मिजोरम में पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी के बाद लौटे चार पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 123 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमण के मामले 8,499 पर पहुंच गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इन 123 नए मामलों में से 101 आइजोल जिले, आठ कोलासिब, छह सेरचिप, दो लुंगलेई और एक-एक मामला चम्फई तथा हनाहथियाल जिलों में सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में दो स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और एक महीने के बच्चे समेत 29 बच्चे शामिल हैं।

मिजोरम में 2,065 मरीज अब भी कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 6,411 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में इस महामारी से 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजव्मी ने बताया कि 2,32,737 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है और इनमें से 51,890 लोगों ने दोनों खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल