लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में कोविड-19 के 123 नए मामले, बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे सात सुरक्षाकर्मी भी शामिल

By भाषा | Updated: April 28, 2021 11:36 IST

Open in App

ईटानगर, 28 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश में 15 सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 123 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक 17,898 मामले आ चुके हैं।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि नए मामलों में 13 को छोड़ बाकी में कोई लक्षण नहीं हैं

उन्होंने बताया कि सेना के आठ और इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के सात जवानों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का एक कर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में है।

डॉ.जॉम्पा ने बताया कि आईआरबी के संक्रमित जवान पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी कर लौटे थे।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 819 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि अबतक 58 मरीजों की राज्य में मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कम से कम 28 मरीज ठीक हुए जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 17,021 हो गई है।

राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 95.10 प्रतिशत है जबकि संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग के मुताबिक अबतक राज्य में 2,24,724 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे