लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 12,297 नए मामले, 74 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन अक्टूबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 12,297 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,20,233 हो गई, जबकि 74 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 25,377 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 88,914 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई और राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 1,37,043 है।

केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 16,333 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 45,57,199 हो गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के एर्णाकुलम जिले में सर्वाधिक 1,904 नए मामले सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 1,552, तिरुवनंतपुरम में 1,420 और कोझिकोड में संक्रमण के 1,112 नए मामले सामने आए।

राज्य में कुल 4,29,581 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 16,679 लोग विभिन्न अस्पतालों में पृथक-वास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग