लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 12,288 नए मामले, 141 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, सात अक्टूबर केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 12,288 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,63,722 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से 141 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 25,952 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,18,744 है। केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 15,808 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 46,18,408 हो गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 99,312 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के 14 जिलों में से एर्णाकुलम में सर्वाधिक 1,839 नए मामले सामने आए। इसके बाद त्रिशूर में 1,698, तिरुवनंतपुरम में 1,435 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,033 नए मामले सामने आए।

गौरतलब है कि अगस्त में ओणम त्योहार के बाद केरल में एक समय प्रतिदिन कोविड-19 के 30 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, अब संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

राज्य में कुल 3,77,128 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 14,684 लोग विभिन्न अस्पतालों में पृथक-वास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO