लाइव न्यूज़ :

चंबल की गोद में पहुंचे 1225 नन्हें घड़ियाल

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:37 IST

Open in App

आगरा, चार जून एशिया की सबसे बड़े घड़ियाल विहार (सेंक्च्युरी) के कुनबे में बृहस्पतिवार को अंडे से निकले 1225 नन्हें घड़ियाल शामिल हो गये। ‘मदर काल’ (अंडों से आने वाली सरसराहट की अवाज) पर पहुंची मादा घड़ियाल ने बालू हटाई तो अंडों से बाहर निकले बच्चों ने चंबल का रुख किया। चंबल नदी में नर घड़ियाल ने नन्हें मेहमान की आगवानी की।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पाली से पचनदा तक तीन राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में होकर बहने वाली चंबल नदी में 1979 से लुप्तप्राय स्थिति में पहुंचे घड़ियालों का संरक्षण हो रहा है। उन्होंने बताया कि 10 साल से चम्बल नदी में प्राकृतिक तौर पर अंडों को सेने (हैचिंग) का काम हो रहा है। 65 से 70 दिन के हैचिंग काल के शुरू होने पर वन विभाग ने इनके नेस्ट (अंडों को रखने की जगह) पर लगी जाली हटा दी। उन्होंने कहा कि नेस्टिंग के टाइम पर वन विभाग ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर जाली लगाई थी ताकि कोई जानवर आदि अंडों को नष्ट न कर दें।

शुक्रवार को रेंजर आर के सिंह राठौड़ ने बताया कि बाह रेंज में रेहा से उदयपुर खुर्द तक डेढ़ दर्जन स्थलों पर नेस्टिंग हुई थी। उन्होंने बताया कि हैचिंग में 1225 नन्हें घडिय़ालों का जन्म हुआ है। वन कर्मियों की निगरानी में नेस्टों से निकलकर घड़ियाल शिशु चंबल नदी में पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए