लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,223 नए मामले, 21 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 28, 2021 14:59 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 मई पुडुचेरी में कोविड-19 के 1,223 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01,900 हो गयी जबकि संक्रमण से 21 और लोगों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान वायरस से 21 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1,476 हो गयी है। पुडुचेरी में 15, कराइकल में पांच और यनम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतकों में से 12 लोग पहले से किसी रोग से ग्रस्त नहीं थे।

इस दौरान कुल 9,012 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण दर 13.5 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 10.25 लाख नमूनों की जांच की गयी है।

मोहन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में 13,896 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 1,690 लोग अस्पतालों में हैं जबकि 12,206 लोग घरों में एकांतवास में हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,779 लोग स्वस्थ हुए।

कुमार ने बताया कि अब तक 34,496 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 21,451 कर्मियों को टीके की खुराक लग चुकी है। वहीं, 45 साल से अधिक आयु वर्ग के अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी के 1,47,548 लोग टीका लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित