लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सामने आये कोविड-19 के 12,209 नए मामले, 320 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:26 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह जून कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 12,209 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26.95 लाख हो गई। साथ ही, 320 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 31,580 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार राज्य में आज 25,659 मरीजों ने संक्रमण को मात दी । राज्य में पिछले कुछ दिनों से रोजाना स्वस्थ हो रहे मरीज सामने आ रहे नये मामले से अधिक होते हैं।

विभाग के मुताबिक राज्य में बेंगलुरु शहर जिले से सबसे ज्यादा 2,944 नए मामले सामने आए । शहर में 10,224 मरीज स्वस्थ हुए और 187 मरीजों की जान चली गयी।

विभाग ने बताया कि राज्य में फिलहाल 2,54,505 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक कुल 24,09,417 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अभी संक्रमण दर 7.71 फीसदी है जबकि मृत्य दर 2.62 फीसदी है।

विभाग के अनुसार रविवार को 1,58,274 कोविड-19 जांच की गयी। अब तक 3.06 करोड़ नमूनों की जाँच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे