लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12,207 नए मामले, 393 की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:13 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 12,207 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 393 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 58,76,087 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,03,748 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को आए मामले बीते तीन दिन में रिपोर्ट हुए मामलों की तुलना में थोड़े ज्यादा है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के दैनिक मामले घटकर करीब 10,000 रह गए थे। इस साल नौ मार्च को राज्य में 9927 मामले आए थे।

दिन में कुल 11,449 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 56,08,753 हो गई है। राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर 95.45 और मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है। राज्य में 1,60,693 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

मुंबई में 655 नए मरीज सामने आए हैं और 22 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसके बाद राजधानी में कुल मामले 7,13,495 हो गए हैं और 15,055 लोगों की जान जा चुकी है।

मुंबई संभाग, जिसमें शहर के उपनगर आते हैं में 2058 मामले आए हैं और 145 लोगों की मौत हुई है। संभाग में कुल मामले 15,56,872 हो गए हैं और मृतक संख्या 29,339 पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos