जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 122 नए मामले, दो की मौत
By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:47 IST2021-01-09T20:47:19+5:302021-01-09T20:47:19+5:30

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 122 नए मामले, दो की मौत
श्रीनगर, नौ जनवरी जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 122 मामले सामने आए जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,22,425 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 1909 हो गई है।
उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 64 जम्मू क्षेत्र के हैं जबकि 58 कश्मीर क्षेत्र के हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 47 मरीजों की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,094 हो गई है जबकि 1,18,422 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।