लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 14, 2021 12:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.09 करोड़ हो गई है जबकि इस महीने आठवीं बार महामारी से एक दिन में सौ से कम लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

सुबह आठ बजे तक अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,09,04,940 है , वहीं 92 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,642 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार 1,06,11,731 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है।

कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,37,567 है जो कुल संक्रमितों का 1.26 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

आईसीएमआर के अनुसार 13 फरवरी तक 20,62,30,512 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 6,97,114 नमूनों की जांच की गई।

आंकड़ों में कहा गया है कि एक दिन में 92 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 38, केरल में 16 और छत्तीसगढ़ तथा तमिलनाडु में 5-5 रोगियों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 1,55,642 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 51,489, तमिलनाडु में 12,413, कर्नाटक में 12,263, दिल्ली में 10,889, पश्चिम बंगाल में 10,230, उत्तर प्रदेश में 8,699 और आंध्र प्रदेश में 7,162 रोगियों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां