लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,219 नए मामले, 16 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 9, 2020 13:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ नवंबर ओडिशा में कोविड-19 के 1,219 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 3,02,793 हो गई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में 16 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,441 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पृथकवास केंद्रों से 708 नए मामले सामने आए हैं जबकि 511 मामलों की जानकारी संपर्क तलाश के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि सुंदरगढ़ और बालासोर जिलों में सबसे ज्यादा 107-107 नए मामले सामने आए, जबकि इसके बाद कटक में 106 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं। भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। लंबे समय के बाद यहां 100 से कम नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि खुर्दा और क्योंझर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई, सम्बलपुर में दो और बालासोर, बारगढ़, बौद्ध, कटक, जाजपुर, मयूरभंज, नयागढ़ और सुंदरगढ़ जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि अब तक संक्रमित 53 लोगों की मौत दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है। ओडिशा में अब 13,131 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 2,88,168 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह