लाइव न्यूज़ :

'उन्मुक्त' अभियान के लिए 121 बंदियों की पहचान

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:07 IST

Open in App

रायपुर, 13 अगस्त छत्तीसगढ़ में समय से पूर्व रिहाई के लिए शुरू 'उन्मुक्त' अभियान के तहत 121 बंदियों की पहचान की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य के जेल विभाग ने संयुक्त रूप से पात्र बंदियों की ​समय से पूर्व रिहाई के लिए 'उन्मुक्त' अभियान की शुरूआत की है।

प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि यह अ​भियान उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शुरू किया गया है। उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश को इस संबंध में पायलट परियोजनाएं शुरू करने के लिए कहा है।

अग्रवाल ने बताया कि उन्मुक्त अभियान के तहत राज्य के पांच केंद्रीय जेलों से अब तक 121 पात्र बंदियों की पहचान की गई है। यह बंदी आजीवन कारावास की सजा के लिए जेलों में बंद हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए राज्य के रायपुर स्थित केंद्रीय जेल से 28 बंदी, बिलासपुर से 40 बंदी, दुर्ग से 15 बंदी, जगदलपुर से 16 बंदी और अंबिकापुर केंद्रीय जेल से 22 बंदी की पहचान की गई है।

अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरण ने जेल विभाग के सहयोग से पात्र बंदियों की पहचान कर अभियान का पहला चरण पूरा कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अब जेल अधिकारी प्राधिकरण के साथ इन चिन्हित बंदियों के दस्तावेजों के संग्रह का कार्य पूरा करेंगे।

अग्रवाल ने बताया कि यदि किसी बंदी का आवेदन अदालत की राय के लिए लंबित है तब संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता से आवश्यक राय भी ली जाएगी।

अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में चिन्हित मामलों को संबंधित अधिकारियों की सिफारिशों के लिए भेजा जाएगा और अंतिम चरण में बंदियों की रिहाई पर राज्य सरकार द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा उन बंदियों को भी आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी रिहाई के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल