लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,208 नये मामले, संक्रमण से और 66 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह अगस्त ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,208 नये मामले आए। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल 9,84,731 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण से और 66 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,302 हो गयी है।

आज आए नये मामलों में से 702 मामले पृथकवास केन्द्रों से हैं जबकि 506 मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के हैं।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 399 नये मामले आए हैं, वहीं कटक से 173 मामले आए हैं। बौध से आज लगातार दूसरे दिन कोई नया मामला नहीं आया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि राज्य के 16 जिलों में संक्रमण से और 66 लोगों के मरने की सूचना है।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 19 लोगों की मौत महामारी से हुई है। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। वहीं, कटक में 11, गंजाम में 10, बालेश्वर में छह, अंगुल में चार और क्योंझर में तीन लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे