मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 12062 नए मामले, 93 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:58 IST2021-05-03T21:58:21+5:302021-05-03T21:58:21+5:30

12062 new cases of corona virus in Madhya Pradesh, 93 dead | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 12062 नए मामले, 93 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 12062 नए मामले, 93 लोगों की मौत

भोपाल, तीन मई मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12062 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 6,00,430 हो गयी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 93 और व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5,905 हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 1787 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1669, ग्वालियर में 910 एवं जबलपुर में 739 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 6,00,430 संक्रमितों में से अब तक 5,08,775 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 85,750 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 13408 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 12062 new cases of corona virus in Madhya Pradesh, 93 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे