लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1201 नये मामले, 32 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 27, 2021 00:34 IST

Open in App

मुंबई, 26 अक्टूबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1201 नये मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,05,051 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, कल कोविड-19 के 889 मामले सामने आए थे, जो गत वर्ष पांच मई के बाद सबसे कम आंकड़ा था।

कोरोना से मरने वालों की संख्या कल की तुलना में आज 20 बढ़ गई, इस प्रकार आज का मौत का आंकड़ा 32 पर पहुंच गया, जबकि कल यह महज 12 था, जो पिछले 18 माह बाद एक दिन में सबसे कम मौतें थीं।

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा अब 1,40,060 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के अस्पतालों से ठीक होकर 1370 मरीज निकले और इस प्रकार कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 64,38,395 हो गयी है।

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी से उबरने की दर 97.48 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि 1,02,048 नयी जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक कोविड नमूनों की जांच का आंकड़ा 6,20,80,203 पर पहुंच गया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के 15 जिलों और 10 नगर निगमों से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। कई जिलों और नगर निगमों में नये मामले एकल अंक में रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है