लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में 120 नए कोविड मामले

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:46 IST

Open in App

देहरादून, 18 जनवरी उत्तराखंड में सोमवार को 120 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि छह अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

इस बीच, प्रदेश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण अभियान में सोमवार को 34 जगहों पर 1961 लाभार्थियों को टीका लगाया गया । सोलह जनवरी को शुरू हुए अभियान में अब तक 4237 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 120 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 94,923 हो गयी है ।

ताजा मामलों में सर्वाधिक 38 नैनीताल जिले में सामने आए जबकि देहरादून में 36, हरिद्वार में 23, उधमसिंह नगर में 10, उत्तरकाशी और अल्मोडा में चार—चार, चमोली में तीन और पिथौरागढ और रूद्रप्रयाग में एक—एक मरीज मिला । बागेश्वर, चंपावत, पौडी और टिहरी जिलों में सोमवार को कोई कोविड मरीज नहीं मिला ।

सोमवार को प्रदेश में छह और कोविड मरीजों ने दम तोड दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1617 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में सोमवार को 330 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 89,882 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 2136 है ।

प्रदेश में कोविड 19 के 1288 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण