लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 120 नये मामले सामने आये, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:21 IST

Open in App

लखनऊ, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 120 नये मामले सामने आये जबकि तीन और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में तीन और संक्रमितों की मौत होने से संक्रमण से राज्य में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 22,646 हो गई है। राज्य में 120 नये मरीज मिलने के बाद अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,06,739 पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में गोंडा, सीतापुर और बलिया में एक-एक मरीज की मौत हुई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आये 120 नये मामलों में लखनऊ से 17, प्रयागराज से 16, गाजियाबाद से नौ, गोरखपुर और गौतमबुद्ध नगर से आठ-आठ मामले शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 195 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और अब तक कुल 16,81,912 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गये हैं। राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों की संख्या 2,181 है। बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 2.28 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 5.91 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह