लाइव न्यूज़ :

मथुरा से अगवा 12 वर्षीय लड़की आगरा में बरामद

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:03 IST

Open in App

मथुरा, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बृहस्पतिवार को अगवा की गई 12 वर्षीय लड़की को पुलिस ने शुक्रवार को आगरा के रामबाग क्षेत्र से बरामद कर लिया। हालांकि, अपहरणकर्ता फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ फरह थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार युवक 12 वर्षीय लड़की को उसके घर से अगवा कर ले गया था। घटना के समय लड़की के माता-पिता काम पर गए थे और केवल दादा-दादी घर पर थे।’’

उन्होंने बताया कि माता-पिता द्वारा लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। शुक्रवार की सुबह फरह थाना के प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह को जानकारी मिली कि एक लड़की आगरा के रामबाग पुल के पास मिली है, जो स्वयं को फरह का बता रही है।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की आशंका के चलते लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। पुलिस, लड़की द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपहरणकर्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एसपी नगर के लड़की के हवाले से बताया कि बाइक सवार पहले उसे मथुरा ले गया और नए कपड़े दिलवाए। इसके बाद मोटरसाइकिल वहीं छोड़, बस से आगरा ले गया और रात भर खेत में रखा जहां से मौका मिलते ही पीड़िता भाग निकली।

उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता शातिर है क्योंकि उसने घटना में अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि राहगीरों से फोन लेकर बात की। एसपी नगर ने बताया कि पुलिस, अपहरणकर्ता का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही उसे गिरप्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए