लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जीती, भूख से हारी: लॉकडाउन में 100 किलोमीटर पैदल चली 12 साल की बच्ची, घर पहुंचने से 11 किमी पहले तोड़ा दम

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2020 09:05 IST

12 साल की मृत बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। शनिवार (18 अप्रैल) को तेलंगाना से मजदूरों का एक दल पैदल बीजापुर आ रहा था। दल जब जिले के भंडारपाल गांव के करीब था तब 12 वर्षीय बच्ची जमलो मड़कम की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की मौत की वजह भूख और डिहाइड्रेशन बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्ची जमलो मड़कम के परिवार को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

बीजापुर:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में लॉकडाउन के दौरान तेलंगाना से वापस आते वक्त एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। बीजापुर लौटते समय एक सौ किलोमीटर पैदल चलने के बाद 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। तेलंगाना से लगातार 3 दिनों तक पैदल सफर कर 12 साल की जमलो मड़कम छत्तीसगढ़ के बीजापुर के भंडारपाल गांव के करीब तब ही डिहाइड्रेशन का शिकार होकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का परिवार तेलंगाना में मिर्ची के खेत में काम करने गया था। मौत के बाद बच्ची का कोरोना वायरस के संक्रमण का टेस्ट करवाया गया था। बच्ची का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था। रविवार को जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बालिका को संक्रमण नहीं है।

बच्ची जमलो मड़कम अपने पिता एंडोरम (32) और माता सुकामाती मडकम (30) की इकलौती संतान थी, यह पहली बार था जब वह काम करने के लिए बाहर गई थी। बच्ची गांव की कुछ महिलाओं के साथ तेलंगाना गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्ची जमलो मड़कम के परिवार को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

भूख की वजह से हुई बच्ची की मौत

बीजापुर जिले के अधिकारियों ने सोमवार (20 अप्रैल) को बताया कि शनिवार (18 अप्रैल) को तेलंगाना से मजदूरों का एक दल पैदल बीजापुर आ रहा था। दल जब जिले के भंडारपाल गांव के करीब था तब 12 वर्षीय बच्ची जमलो मड़कम की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जमलो उसके परिजनों और अन्य ग्रामीण इस महीने की 15 तारीख को तेलंगाना के कन्नाईगुड़ा गांव से लगभग 150 किलोमीटर दूर आदेड़ और अन्य गांव के निकले थे। बीजापुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीआर पुजारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि समूह ने शनिवार को सुबह भोजन किया और अपनी आगे की यात्रा शुरू की। लगभग 10 बजे बालिका ने पेट दर्द की शिकायत की और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। 

पुजारी ने बताया कि जब घटना की जानकारी मिली तब उसके शव को बीजापुर लाया गया और उसका नमूना एकत्र कर उसे कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए भेजा गया। रविवार को जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बालिका को संक्रमण नहीं है। अधिकारी ने बताया कि बालिका के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कोई सटीक कारण नहीं बताया गया है।

18 अप्रैल की सुबह नहीं खाया था बच्ची ने खाना 

हालांकि ऐसा लग रहा है कि बालिका की मौत इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से हुई है। बालिका के साथ आ रहे लोगों का कहना है कि उसने शनिवार सुबह खाना नहीं खाया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान मांसपेशियों की थकान की संभावना भी है क्योंकि वह बहुत छोटी थी और लगभग एक सौ किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है तथा उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। 

बच्ची के साथ लगभग 15 लोग थे। इनमें कुछ उसके रिश्तेदार भी थे। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को क्वारंटाइन किया गया था। लेकिन बालिका की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर जाने और होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के निवासी घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह जंगल के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सड़कों को बंद कर दिया गया है। इधर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बालिका की मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता उनके परिवारजनों को उपलब्ध करायी जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनछत्तीसगढ़भूपेश बघेलतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह