लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 12 प्रतिशत पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हुए वायरस की चपेट में आए

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:44 IST

Open in App

(नमिता तिवारी)

झारखंड, 12 मई कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ जंग लड़ रहे झारखंड में पुलिस कर्मी असली कोरोना योद्धा बनकर उभरे हैं। लोगों को ऑक्सीजन दिलाने में मदद से लेकर घातक वायरस की रोकथाम के लिये पाबंदियां लागू करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक पुलिस ने हर मोर्चे पर अपने आपको साबित किया है।

कोरोना वायरस संकट से गुजर रहे झारखंड में मृत्युदर 1.37 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 1.10 प्रतिशत से अधिक है। राज्य में अब तक चार हजार से अधिक लोग संक्रमण के चलते जान गंवा चुके हैं। ऐसे में पुलिस लोगों की मदद के लिये आगे आ रही है।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''59,000 कर्मियों वाले पुलिस बल में से हमारे 7,343 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हुए संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ''

सिन्हा खुद भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे और हाल ही में इससे उबरे हैं।

डीजीपी ने कहा कि कोविड-19 की चपेट में आने वाले पुलिसकर्मियों में से 6,578 संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि शेष पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, ''दुर्भाग्यवश, हमने थानों से लेकर पुलिस लाइनों और बैरकों तक पूरे पुलिस महकमे को व्यापक तथा नियमित रूप से संक्रमण मुक्त करने के बावजूद अपने 30 पुलिसकर्मियों को खो दिया। जितना जोखिम भरा काम है, संक्रमण की चपेट में आने का खतरा उतना ही अधिक रहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग