लाइव न्यूज़ :

Weather Report: देश में बारिश, बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत, मुंबई के लिए अलर्ट

By भाषा | Updated: July 16, 2020 06:11 IST

मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में अब तक दिल्ली में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है यह सामान्य बारिश 88.3 मिलीमीटर के 50 प्रतिशत से भी कम है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि मानसून का रूख हिमालय की तलहटी की तरफ होने से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में छिटपुट बारिश ही हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश और बाढ़ जनित घटनाओं में देश में 12 लोगों की मौत हो गयी ।मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य तटीय इलाकों में भारी बारिश के बाद क्षेत्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया ।

नयी दिल्ली: बारिश और बाढ़ जनित घटनाओं में देश में 12 लोगों की मौत हो गयी । मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य तटीय इलाकों में भारी बारिश के बाद क्षेत्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया । असम में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गयी ।

उत्तराखंड में मकान ढहने से एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी । महाराष्ट्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक बाढ़ के कारण असम के 26 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं ।

मोरिगांव में तीन लोग, बारपेटा में दो लोग तथा सोनितपुर और गोलाघाट जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा है कि बाढ़ जनित घटनाओं में अब तक 92 लोगों की मौत हुई है। इसमें 66 लोगों की मौत बाढ़ में और 26 लोगों की मौत भूस्खलन में हुई । मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है । इससे पहले चेतावनी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था ।

मंगलवार रात से ही शहर में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है । राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के एक वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई में अब तक दिल्ली में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है यह सामान्य बारिश 88.3 मिलीमीटर के 50 प्रतिशत से भी कम है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने बताया कि मानसून का रूख हिमालय की तलहटी की तरफ होने से पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में छिटपुट बारिश ही हुई है।

मानसून के 17 जुलाई को उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है । इससे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश होगी। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 17 जुलाई से 20 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है ।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा और उमस का सामना करना पड़ा । उत्तराखंड के देहरादून जिले के चुक्खूवाला क्षेत्र में एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक आठ वर्षीय बालिका और एक गर्भवती महिला सहित एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। घटना में दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि रात करीब डेढ बजे बारिश के बीच मकान ढहने से यह घटना हुई । उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई । राज्य में 16 और 17 जुलाई के बीच कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है । हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा ।

चंडीगढ़ में मंगलवार रात बारिश हुई और बुधवार को यहां पर तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में 35.1 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में दोनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों