लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भोपाल में मेडिकल और पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव ,12 नए मरीज मिले

By निखिल वर्मा | Updated: April 7, 2020 12:54 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 268 पहुंच गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में अब तक 18 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। इंदौर में 11 लोगों सहित प्रदेश में कुल 18 लोगों को इस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 74 हो गई है। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मरीज मिले हैं। डॉ डेहरिया ने बताया कि आज पाए गए कोरोना वायरस संक्रमित सभी मरीज स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी हैं।

पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव सहित दो आईएएस अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।  भोपाल में कुल 74 मरीज कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में पाए गए कोरोना मरीजों में से प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले शहर इंदौर से 150 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

सोमवार को प्रदेश में दो और जिलों में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। इसके बाद इस महामारी की जद में अब तक प्रदेश के 12 जिले आ चुके हैं। सोमवार को विदिशा जिले के सिरोंज कस्बे में तथा बैतूल जिले के भैंसदेही कस्बे में कोरोना वायरस संक्रमित एक-एक मरीज मिला है। दोनों मामलों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का संबंध तबलीगी जमात से है। 

मध्य प्रदेश में 18 लोग कोविड-19 की वजह से मारे गए हैं। मरने वालों में से 13 लोग इन्दौर, दो उज्जैन तथा एक-एक छिंदवाड़ा, भोपाल और खरगोन का मरीज शामिल हैं।

वहीं कोरोना वायरस महामारी के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या सोमवार को बढ़कर 4421 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 114 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 3981 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 326 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 354 नए मामले आए हैं।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां