लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ के 12 नए मामले, ज्यादातर का हो चुका है टीकाकरण

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के 12 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मामलों की संख्या 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मरीजों में से ज्यादातर का ‘टीकाकरण’ हो चुका है और ‘संक्रमण के लक्षण’ नहीं हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 22 मरीजों में से 10 को छुट्टी मिल चुकी है। लोक नायक अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि ज्यादातर मरीजों का टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इस अस्पताल में ओमीक्रोन मामलों के उपचार और मरीजों को पृथक करने के लिए विशेष सुविधा तैयार की गई है।

उन्होंने बताया, ‘‘ इनमें से कुछ में संक्रमण के आंशिक लक्षण जैसे कि हल्का बुखार, बदन दर्द और गले में खराश है।’’

डॉक्टर ने बताया कि ओमीक्रोन के दो वे मरीज हैं जो 'आगमन पर हवाई अड्डे पर संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए थे।’’

एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में 40 लोग लोक नायक अस्पताल के विशेष सुविधा केंद्र में भर्ती हैं।

मंत्री ने बृहस्पतिवार को बताया था कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को कहा था कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अभी सामुदायिक स्तर पर नहीं फैले हैं और स्थिति अभी नियंत्रण में है।

दिल्ली में ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि रांची के 37 वर्षीय व्यक्ति में पांच दिसंबर को हुई थी। उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यह व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में एक सप्ताह तक रहा था और उसमें आंशिक लक्षण थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह