लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ के 12 नए मामले, अधिकतर का हो चुका है टीकाकरण

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 12 नए मामले सामने आने के बाद इसके कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इन मरीजों में से ज्यादातर का ‘टीकाकरण’ हो चुका है और इनमें ‘संक्रमण के लक्षण’ नहीं हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 22 मरीजों में से 10 को छुट्टी मिल चुकी है। लोक नायक अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि ज्यादातर मरीजों का टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। इस अस्पताल में ओमीक्रोन मामलों के उपचार और मरीजों को पृथक करने के लिए विशेष सुविधा तैयार की गई है।

डॉक्टर ने बताया, ‘‘इनमें से कुछ मरीजों में संक्रमण के आंशिक लक्षण जैसे कि हल्का बुखार, बदन दर्द और गले में खराश है।’’

डॉक्टर ने बताया कि ओमीक्रोन के दो वे मरीज हैं जो हवाई अड्डे पर आगमन पर संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।’’ एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में 40 लोग लोक नायक अस्पताल के विशेष सुविधा केंद्र में भर्ती हैं।

जैन ने बृहस्पतिवार को बताया था कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने मंगलवार को कहा था कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अभी सामुदायिक स्तर पर नहीं फैले हैं और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम अस्पतालों को डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों, सफाई और सुरक्षा कर्मचारियों सहित अन्य कर्मियों को अनुबंध पर बहाल करने या मौजूदा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से रिक्त पदों को भरने निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है