लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 12 नये मामले

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:53 IST

Open in App

लखनऊ, छह सितंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आए हैं। सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और इस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 22,861 है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इसी अवधि में 12 नये संक्रमितों के मिलने से अब तक कोविड-19 के कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 17,09,457 हो गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के जालौन, बदायूं में दो-दो, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, कन्नौज, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और अमेठी जिलों में एक-एक नया मामला पाया गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को कुल 15 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए और अब तक 16,86,369 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 7.36 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रदेश में इस समय कुल 227 मरीज उपचाराधीन हैं।

सोमवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?