मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले

By भाषा | Updated: December 20, 2020 17:07 IST2020-12-20T17:07:29+5:302020-12-20T17:07:29+5:30

12 new cases of Kovid-19 in Mizoram | मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 12 नए मामले

आइजोल, 20 दिसंबर मिजोरम में रविवार को कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,122 हो गई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी मिली।

बयान के अनुसार, राज्य में 158 मरीजों का उपचार चल रहा है और 3,957 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मिजोरम में संक्रमण से अब तक सात मरीजों की मौत हुई है।

राज्य में अब तक कोविड-19 के लिये कुल 1,71,122 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 12 new cases of Kovid-19 in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे