अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7,406 हुई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 12:09 IST2021-06-21T12:09:28+5:302021-06-21T12:09:28+5:30

12 new cases of Kovid-19 in Andaman, total number of infected is 7,406 | अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7,406 हुई

अंडमान में कोविड-19 के 12 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 7,406 हुई

पोर्ट ब्लेयर, 21 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोविड-19 के 12 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,406 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 10 की पुष्टि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की पहचान के दौरान हुई और हवाईअड्डा पर विमान से आए यात्रिायों की जांच के दौरान दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। केंद्र शासित प्रदेश में विमान से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है, इसके बाद ही उन्हें द्वीपसमूह में प्रवेश की अनुमति होगी।

अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में 102 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 98 का दक्षिण अंडमान जिले में इलाज चल रहा है और चार मरीजों का उत्तर एवं मध्य अंडमान जिलों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि निकोबार जिला कोविड-19 से मुक्त है और वहां संक्रमण का कोई मामला नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश में तीन जिले हैं।

उन्होंने बताया कि 15 और लोग इस बीमारी से उबर गए, जिससे अब तक संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 7,177 हो गयी है। कोविड-19 से मृतक संख्या 127 है।

प्रशासन ने अब तक 4,01,769 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और संक्रमण दर 1.84 प्रतिशत है। अब तक 1,37,444 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें 1,19,899 लोगों को टीके की पहली खुराक और 17,545 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 12 new cases of Kovid-19 in Andaman, total number of infected is 7,406

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे