लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के 12 नए मामले

By भाषा | Updated: April 10, 2021 08:30 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 10 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को इस महामारी के मामले बढ़कर 5,161 हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जो नए मरीज सामने आए हैं उनमें से दो ने यात्रा की थी जबकि बाकी 10 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि एक और व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुका है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अभी 71 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,028 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं तथा 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोविड-19 के लिए 3.32 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह