लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से 12 और मरीजों की मौत, 242 नए मामले आये सामने

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:38 IST

Open in App

चंडीगढ़,15 जनवरी पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से प्रदेश में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,485 हो गई जबकि संक्रमण के 242 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,70,191 हो गई है।

सरकार की तरफ से जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,739 है।

मोहाली में आज 37 नए मामले सामने आए। लुधियाना में 35 और पटियाला में 33 नये मरीज मिले हैं।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण मुक्त होने पर 257 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,61,967 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार 13 मरीज जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं जबकि 88 ऑक्सीजन के सहारे पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!