लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 3970 नये मामले

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:03 IST

Open in App

जयपुर, नौ अप्रैल राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3970 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,54,287 हो गई है। राज्य में इस घातक संक्रमण से 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या 2898 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 24,085 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में अजमेर में 116, अलवर में 135, बारां में 72, भीलवाड़ा में 245, बीकानेर में 70, चित्तौड़गढ़ में 117, डूंगरपुर में 340, राजधानी जयपुर में 767, जोधपुर में 498, कोटा में 439, पाली में 89, राजसमंद में 116, सिरोही में 71 व उदयपुर में 360 नये संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 760 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 3,27,304 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान में इस घातक संक्रमण से बीते 24 घंटे में उदयपुर में चार, बांसवाड़ा में तीन तथा कोटा, पाली, राजसमंद, बाड़मेर व जोधपुर में एक-एक और मरीज की मौत हो गई।

राज्य में अब तक कुल 2898 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें जयपुर में 532, जोधपुर में 314, अजमेर में 232, कोटा में 177, बीकानेर में 168, उदयपुर में 143, भरतपुर में 120,पाली में 112 और सीकर में 103 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब