लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 2429 नये मामले

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:20 IST

Open in App

जयपुर, पांच अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2429 नये मामले सोमवार को सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,41,754 हो गई है। राज्य में संक्रमण में 12 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 2841 हो गई।

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि संक्रमण तेजी से बढ़ा है और इसे रोकने के लिए सभी लोगों को टीका लगवाना होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से टीकाकरण के लिये आयु सीमा समाप्त करके सभी को टीकाकरण की अनुमति दिये जाने की अपील की।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 14,768 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को2429 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,41,754 हो गई है जिसमें 14,768 रोगी उपचाराधीन है।

राजस्थान के सभी 33 जिलों में सोमवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2429 हो गई जिनमें राजधानी जयपुर में 528, जोधपुर में 320, कोटा में 280, उदयपुर में 198, डूंगरपुर में 124, चित्तौडगढ़ में 113, अलवर-राजसमंद में 83-83, पाली में 68, भीलवाडा में 63, बांसवाडा में 58, नागौर में 46, अजमेर में 45 नये संक्रमित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 527 और मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,24,145 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में अब तक कुल 2841 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 525, जोधपुर में 308, अजमेर में 230, कोटा में 171, बीकानेर में 167 उदयपुर में 131 भरतपुर में 120,पाली में 110 और सीकर में 103 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसे रोकने के लिए हम सभी लोगों को टीका लगवाना होगा। मैं प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार से अपील करता हूं कि आयु सीमा हटाकर सभी के टीकाकरण की अनुमति दी जाए। सरकारी के साथ निजी चिकित्सा संस्थानों को भी टीकाकरण की अनुमति दी जाए।’’

उन्होंने आगे कहा कि ‘‘साथ ही,भारत में अभी लगाए जा रहे दो टीकों के अलावा अन्य टीकों को भी भारत में अनुमति दी जाए जिससे अधिक से अधिक लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो सके।हमें टेस्टिंग,ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट व टीकाकरण के द्वारा कोरोना वायरस पर चौतरफा हमला बोलना होगा तभी कोरोना को हराया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र