लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2169 नये मामले

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:44 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2078 तक पहुंच गया, जबकि 2169 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,27,986 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2078 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 398, जोधपुर में 205, अजमेर में 158, बीकानेर में 152, कोटा में 117, भरतपुर में 97, उदयपुर में 80 व पाली में 79 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,07,224 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 2169 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,27,986 हो गयी जिनमें से 18,684 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 538, जोधपुर में 412, बीकानेर में 182, कोटा में 153, अलवर में 145, पाली में 143, नागौर में 89, भरतपुर में 79 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos