लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: उत्तर प्रदेश में कोरोना से 12 और लोगों की मौत, 1155 नये मामले आए सामने

By भाषा | Updated: July 5, 2020 17:02 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 785 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,155 नये मामले सामने आये हैं।अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि शनिवार को एक दिन में कुल 29,117 नमूनों की जांच की गई।यूपी में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 8,161 है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 12 और मरीजों की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 1,155 नये मामले सामने आये हैं। सूचना एवं गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की मौत हो गयी।

राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या 785 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,155 नये मामले सामने आये हैं। अब तक कुल 18,761 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 8,161 है।

अवस्थी ने बताया कि शनिवार को एक दिन में कुल 29,117 नमूनों की जांच की गई। इनमें सबसे ज्यादा 3,579 नमूनों की जांच राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में किये गये। इसके अलावा एसजीपीजीआई लखनऊ में 2,148 नमूने जांचे गये।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा आईएमएस बीएचयू वाराणसी, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एमएलएनएमसी प्रयागराज, आरएमएल लखनऊ, एनआईबी नोएडा और जीएसवीएमसी कानपुर में एक-एक हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

इसके अलावा इस अवधि में 2,703 लोगों की एंटीजेन जांच भी की गई है जिनमें से 1,468 जांच ट्रूनेट मशीनों से किये गये हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं