लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद के लिए 12 सदस्य मनोनीत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:43 IST

Open in App

पटना, 17 मार्च बिहार के राज्यपाल फागू चौहान द्वारा विधान परिषद के लिए 12 सदस्यों को मनोनीत किए जाने पर नए सदस्यों को बुधवार को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ दिलायी गयी ।

निर्वाचन विभाग के संयुक्त सचिव एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित राज्य सरकार द्वारा बुधवार को जारी एक गजट के अनुसार, बिहार विधान परिषद के लिए राज्यपाल द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों में अशोक चौधरी, जनक राम, उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संजय सिंह, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर और निवेदिता सिंह शामिल हैं ।

इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अशोक चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, राम वचन राय, ए संजय कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ एवं संजय सिंह तथा भाजपा से जनक राम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर एवं निवेदिता सिंह शामिल हैं।

बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सभी नए 12 सदस्यों को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ दिलायी।

बिहार विधान परिषद मुख्यद्वार के समीप पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “ विधान परिषद के लिए मनोनीत सभी 12 नये सदस्यों को मेरी तरफ से बधाई है। कल ही कैबिनेट ने निर्णय कर राज्यपाल के पास इसकी सूची भेज दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट