लाइव न्यूज़ :

सपा नेता की हत्या के मामले में कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी समेत 12 लोगों को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:56 IST

Open in App

नोएडा, पांच अप्रैल समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र नागर और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की हत्या के मामले में जनपद गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने सोमवार को कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी सहित 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

प्रधान और उनके गनर की आठ फरवरी 2015 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भाटी, उसका करीबी साथी सिंहराज, ऋषिपाल, योगेश, अंकित, बिल्लू, कालू, विकास सहित 13 लोग आरोपी थे। अदालत ने आरोपी मनोज को बरी कर दिया।

शासकीय अधिवक्ता ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि इस मामले में भाटी और उसके 11 साथियों को अपर जिला न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) डॉ. अनिल कुमार ने 25 मार्च को दोषी माना था जिन्हें आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष के वकीलों ने दोषियों को कम सजा देने का आग्रह किया, जबकि पीड़ित पक्ष के वकीलों ने दोषियों को मृत्युदंड देने का आग्रह किया।

अभियोजन पक्ष के वकील मोहित यादव ने कहा कि अदालत द्वारा भाटी को सजा सुनाए जाने से लोगों में कानून के प्रति विश्वास पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सजा सुनाए जाने के बाद मृतक हरेंद्र नागर के परिजनों ने अदालत का आभार व्यक्त किया।

सजा पर सुनवाई के मद्देनजर अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वर्ष 2015 में आठ फरवरी के दिन नियाना गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे दादूपुर गांव के प्रधान हरेंद्र नागर की ताबड़तोड़ गोली चलाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की भी मौत हो गई थी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन दशक से अधिक समय से आतंक का पर्याय रहे कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी को किसी मामले मे पहली बार सजा हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए