लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पुणे की केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा, 18 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

By अभिषेक पारीक | Updated: June 7, 2021 21:08 IST

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिला श्रमिक हैं। पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 

महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इस भीषण हादसे में कंपनी के 18 कर्मचारियों की मौत हो गई। साथ ही कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज कंपनी में हुई। यह फैक्ट्री पुणे से करीब 40 किमी दूर उरावडे इलाके में है। 

यह घटना पिरंगट इलाके के इंडस्ट्रियल जोन में हुई। पिरंगट मुल्सी तालुका में आता है। कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अब बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 20 लोगों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग का बड़ा दल मौके पर है और लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। 

18 शव बरामद किए गए

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अग्निशमन विभाग के हवाले से बताया है कि अभी तक 18 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिनमें से ज्यादातर महिला श्रमिक हैं। इस भीषण दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही लापता लोगों की तलाश की जा रही है।  

पानी को शुद्ध करने का केमिकल बनाती है कंपनी

पुणे के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख के मुताबिक, मुलची तालुका में उरवडा गांव में एसवीएस एक्वा कंपनी में भीषण आग लग गई। यह कंपनी पानी को शुद्ध करने के लिए क्लोरीन हाइऑक्साइड टैब बनाती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

शाम करीब पांच बजे लगी आग

दमकल विभाग के अनुसार, सोमवार 37 लोग काम करने के लिए फैक्ट्री में आए थे। इनमें से बीस को बचा लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाम करीब पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

टॅग्स :आगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता