लाइव न्यूज़ :

दुबई में बस दुर्घटना में मारे गए 12 भारतीयों के शव जल्द आएगा भारत, ईद के दिन हुई थी घटना

By भाषा | Updated: June 8, 2019 13:49 IST

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया 11 मृत भारतीयों की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी हो चुकी है और एक फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया हरसंभव मदद कर रही है। ओमान से आ रही एक बस गुरुवार को गलत लेन में घुस गई थी और एक संकेतक से टकरा गई थी।

दुबई में बस दुर्घटना में मारे गए 12 भारतीयों के शवों को घर भेजने के लिए फॉरेंसिक सहित अन्य सभी औपचारकताओं को भारतीय वाणिज्य दूतावास तेजी से पूरा करने में जुटा है। ओमान से आ रही एक बस गुरुवार को गलत लेन में घुस गई थी और एक संकेतक से टकरा गई थी। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी जिनमें 12 भारतीय शामिल हैं।

हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया 11 मृत भारतीयों की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी हो चुकी है और एक फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। उन्होंने लिखा, ‘‘इसके बाद, पूरे दस्तावेजों के साथ शवों को पहले संलेपन (सुरक्षित करने) के लिए और फिर भारत भेजा जाएगा।’’

विपुल ने लिखा, ‘‘हम आशा करते हैं कि सभी शव कल (शनिवार) और उसके अगले दिन भारत भेज दिए जाएंगे। एयर इंडिया हरसंभव मदद कर रही है। हम सहायता के लिए दुबई पुलिस और सभी अस्पताल अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मृत भारतीयों के संबंध में वाणिज्य दूतावास की औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कर ली गई थीं और उनकी टीम पूरे दिन स्थानीय अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों के साथ काम करती रही।

बस दुर्घटना में मारे गए भारतीयों में विक्रम जवाहर ठाकुर, विमल कुमार कार्तिकेयन केसवपिलैकर, किरण जॉनी जॉनी वेलीतोताहिल पैली, फिरोज खान अजीज पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, जमालुद्दीन अराकावीतील, वासुदेव विशनदास, राजन पुतियापुरयिल गोपालन, प्रबुला माधवन दीप कुमार, रोशनी मूलचंदानी, उमर चोनोकातवात मम्माद पुतेन, नबिल उमर चोनोकातवात शामिल हैं। 

टॅग्स :दुबईसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया