लाइव न्यूज़ :

क्यूएस विषय रैंकिंग में शीर्ष 100 संस्थानों की सूची में 12 भारतीय संस्थान शामिल

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 4 मार्च केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को साल 2021 के क्यूएस विषय रैंकिंग में शीर्ष 100 संस्थानों की सूची में स्थान बनाने वाले 12 भारतीय संस्थानों को बधाई दी ।

दुनियाभर के विश्वविद्यालयों की क्यूएस विषय रैंकिंग 2021 जारी करने के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार के भारतीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बेहतरी की दिशा में सतत ध्यान दिये जाने के कारण वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित क्यूएस रैकिंग में भारतीय संस्थानों के प्रतिनिधित्व में महत्वपूर्ण सुधार आया है ।

सरकारी बयान के अनुसार, क्यूएस रैकिंग में शीर्ष 100 संस्थानों में स्थान बनाने वाले 12 भारतीय संस्थानों में आईआईटी बाम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी खड़गपुर, आईआईएससी बेंगलूर, आईआईएम गुवाहाटी, आईआईएम अहमदाबाद, जेएनयू, अन्ना विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय शामिल हैं ।

आईआईटी-मद्रास अपने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए 30वें रैंक पर है। आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी खड़गपुर ने खनिज एवं खनन इंजीनियरिंग के विषय रैंकिंग में क्रमशः 41 और 44वें स्थान हासिल किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र