लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 12 आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह अक्टूबर पंजाब सरकार ने बुधवार को 12 आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।

इस संबंध में जारी किये सरकारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवनीत कौर को विशेष मुख्य सचिव (श्रम) नियुक्त किया गया है तथा पशुपालन, डेयरी विकास एवं मात्स्यिकी का उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विशेष मुख्य सचिव वी के जंजुआ को वित्तीय आयुक्त (राजस्व एवं पुनर्वास) बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी ए वेणु प्रसाद को पंजाब राज्य विद्युत निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और पंजाब राज्य पारेषण निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अतिरिक्त मुख्य सचिव (संसदीय विषय) की जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।

आलोक शेखर को प्रधान सचिव (मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान) का प्रभार दिया गया जबकि वी के मीणा सचिव (रक्षा सेवा कल्याण) बनाये गये हैं।

पी के अग्रवाल को निदेशक (सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास) बनाया गया है । पंजाब शहरी नियोजन एवं विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक विनय बुबनाली को निदेशक (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासन में इस तरह के कई और फेरदबल किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है