12 दिसंबर का इतिहास: दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का हुआ था ऐलान, सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन

By भाषा | Updated: December 12, 2019 07:29 IST2019-12-12T07:29:00+5:302019-12-12T07:29:00+5:30

12 दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने के ऐलान हुआ था। साथ ही 2015 में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता भी हुआ, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए।

12 December in History: Delhi was announced to be the capital of India, Birthday of superstar Rajinikanth | 12 दिसंबर का इतिहास: दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का हुआ था ऐलान, सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन

दिल्ली को 12 दिसंबर को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान हुआ (फाइल फोटो)

Highlights12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान हुआसाल 1964 में ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना

देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी। 12 दिसंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित’।

1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया।

1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है जबकि उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियन बने।

1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना।

1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।

2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।

2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया। 

Web Title: 12 December in History: Delhi was announced to be the capital of India, Birthday of superstar Rajinikanth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे