लाइव न्यूज़ :

देवघर में 12 साइबर ठग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 14, 2021 23:19 IST

Open in App

देवघर, 14 जनवरी झारखंड में देवघर पुलिस ने 12 कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। वे बैंक अधिकारी बन लोगों को फोन करके उनके साथ कथित रूप से ठगी करते थे।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात जिले के कई इलाकों में छापेमारी की गई थी जिसके बाद ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के पास से 16 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, आठ एटीएम, पांच पासबुक, पांच चेकबुक, एक पीओएस मशीन और 46000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे और केवाईसी करने एवं अन्य तरीकों से उनका ओटीपी प्राप्त कर उनके खाते से पैसे निकाल लिया करते थे।

आरोपियों की पहचान सूरज मंडल(19), अली अकबर (28), प्रकाश मंडल(31), , कलीम अंसारी(32), उपेश राणा(25), अमर कुमार दास(19), आकाश कुमार दास(19), नीतीश कुमार दास(26), विवेक कुमार दास(22), दीपक कुमार दास(19), मनोज कुमार यादव(28) और जितेंद्र कुमार मिर्धा(22) के तौर पर हुई है।

सिन्हा ने बताया कि नौ जनवरी को सूचना मिली थी कि राजस्थान के भिवंडी में वरिष्ठ प्राशासनिक अधिकारी के ससुर के साथ फोन के जरिए ठगी की गई है। इस संबंध में भिवंडी में एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें अभियुक्त का स्थान देवघर जिले में पाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में देवघर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सूरज मंडल को गिरफ्तार कर लिया और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस उसके साथियों को पकड़ने के लिए देवघर एवं जामताड़ा में छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर