लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के अस्पताल में एक दिन में कॉर्निया रोपण के 12 ऑपरेशन हुए

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली सरकार के एक नेत्र अस्पताल में एक दिन में कॉर्निया रोपण के 12 ऑपरेशन किए गए।

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ ऋतु अरोड़ा ने शुक्रवार को बताया कि ये ऑपरेशन 14 अक्टूबर को गुरु नानक नेत्र केंद्र (जीएनईसी) में किए गए हैं। संयोग से 14 अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस था। जीएनईसी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध है जो मध्य दिल्ली में स्थित है।

डॉ अरोड़ा ने बताया, “ बृहस्पतिवार को अस्पताल में एक दिन में कॉर्निया रोपण के 12 ऑपरेशन किए गए हैं। इससे पहले 2011 में रोपण के सबसे ज्यादा नौ ऑपरेशन किए गए थे।”

अधिकारियों ने बताया कि कुछ मरीजों को सिर्फ एक आंख में ही कॉर्निया रोपण की जरूरत पड़ी,क्योंकि उनकी दूसरी आंख ठीक थी।

अरोड़ा ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा मृतक लोगों के परिवारों के सदस्यों को उनकी आंखें दान देने के लिए समझाया जाता है और इस तरह कॉर्निया की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि दानदाताओं की उम्र 11-60 वर्ष के बीच थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे