लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में 2007 में जाली दस्तावेज को लेकर 12 कांस्टेबल बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 16, 2021 01:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली पुलिस के 12 कांस्टेबल को 2007 पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में विभागीय जांच के उपरांत 10 साल से अधिक समय तक ड्यूटी करने के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि ये कांस्टेबल पीसीआर इकाई में चालक के रूप में तैनात थे और उन्होंने 2007 में दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान कथित तौर जाली ड्राइविंग लाइसेंस (वाहन चलाने के लिए) और दस्तावेज जमा किए थे। इस परीक्षा में 81 से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक आदेश में कहा गया कि एक उम्मीदवार जिसने 2007 की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, उसने लाइसेंसिंग प्राधिकरण, मथुरा द्वारा जारी उसी लाइसेंस का उपयोग कर फिर से चालक के लिए 2012 में आवेदन किया था।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त के निर्देश पर इस मामले को आगे की जांच के लिए अपराध शाखा को दिया गया । जांच के दौरान कई पत्र उत्तर प्रदेश के मथुरा के लाइसेंसिंग प्राधिकरण प्रशासन को भेजे गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में विभागीय जांच शुरू हुई जिसमें पाया गया कि 12 कांस्टेबल ने जाली ड्राइविंग लाइसेंस जमा किया था, जिसे उसने मथुरा से हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह